राजनीति विज्ञान की प्रमुख अवधारणाएं(लोकतंत्र, नागरिकता)
3 . राजनीति विज्ञान की प्रमुख अवधारणाएं (लोकतंत्र, नागरिकता) डॉ. विनी शर्मा सहायकाचार्या राजनीति विज्ञान केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालया , दिल्ली , जयपुर परिसर लोकतंत्र 2 नम्बर के प्रश्न : उत्तर 1. लोकतंत्र शाब्दिक अर्थ लिखिए। उत्तर : लोकतंत्र का अंग्रेजी पर्याय डेमोक्रेसी ( Democracy) है जो दो यूनानी शब्दों से मिलकर बना है डेमो ( Demo) यानी जनता क्रेटिया( Kratia) यानी शक्ति अथवा शासन इस प्रकार लोकतंत्र का अर्थ है जनता का शासन अथवा एक ऐसी शासन प्रणाली इसमें सर्वोच्च सत्ता जनता के पास हो। 2. लोकतंत्र को परिभाषित कीजिए। उत्तर : अब्राहम लिंकन ने “लोकतंत्र को जनता का , जनता द्वारा , जनता के लिए शासन कहा है।“ सिले के अनुसार “लोकतंत्र वह शासन व्यवस्था है जिसमें हर व्यक्ति हाथ बटाता हो।“ लॉर्ड ब्राइस के अनुसार “लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है का नाम है जिसमें राजसत्ता किसी एक वर्ग या किन्हीं खास वर्गों के हाथ में न होकर समुचित जनता के हाथों में होती है।“ 3. प्रत्यक्ष लोकतंत्र क्या है? उत्तर: इसमें जनता स्व...